फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में खुली भर्ती 4 से भिवानी में

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में खुली भर्ती 4 से भिवानी में
विज्ञापन

चरखी दादरी।
भिवानी की पुलिस लाइन मैदान में चार से 12 अक्तूबर तक दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व भिवानी जिलों के युवाओं की खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। ये खुली भर्ती सैनिक जनरल डयूटी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर, सैनिक तकनीकी तथा सैनिक ट्रेडमैन के श्रेणियों के लिए की जायेगी इसके लिए योग्यता दसवीं पास रहेगी। ये जानकारी दादरी सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निर्देेशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने दी। उन्होंने बताया कि भर्ती के सभी इच्छुक उम्मीदवारों का अपना नाम आर्मी वेबसाइट में पंजीकृत होना चाहिए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी खोल दिये गए हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के उम्मीदवारों को भर्ती में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें