फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय महाविद्यालय बहू के परिसर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन

Sat, 20 Jan 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
साल्हावास क्षेत्र के गांव बहू के राजकीय महाविद्यालय परिसर में अनावश्यक रूप से लगे खंभे ।
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहु की चाहरदीवारी के अंदर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन गुजर रही है। यह लाइन कभी भी हादसे का कारण बन सकती है, लेकिन बिजली निगम के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। काॅलेज प्रोफेसर कुलबीर ने बताया कि इस संबंध में एक महीने पहले भी बिजली निगम को पत्र भेजकर अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की यह लाइन चालू हालत में है। बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं। इसके चलते काॅलेज की छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय परिसर में अनावश्यक रूप से खंबे गाड़े हुए हैं। अनावश्यक खंभों की वजह से कॉलेज की छात्राओं को खेल परिसर में खेलने में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। ये अनावश्यक खंभे भी खिलाड़ियों के लिए बाधा बने हुए हैं। कॉलेज प्रोफेसर का कहना है कि कॉलेज में बिजली का कनेक्शन गोरिया फीडर से लिया गया है। इस लाइन से काॅलेज ने किसी भी प्रकार का कोई कनेक्शन नहीं लिया है। यह 11000 वोल्टेज की लाइन कॉलेज के लिए किसी भी प्रकार से उपयोगी नहीं है। वे स्वयं एक महीने पहले ही बिजली निगम के एसडीओ को पत्र देकर बिजली लाइन को हटवाने का अनुरोध कर चुके हैं और बिजली निगम के एसडीओ ने मौका मुआयना करने का भी आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कॉलेज में आकर मौका मुआयना नहीं किया गया है।
विज्ञापन




काॅलेज की तरफ से खंभे हटवाने का पत्र आया हुआ है। यदि लाइन हटवाने के लिए आवेदन किया जाएगा तो निगम से अनुमति लेकर 11 हजार वोल्टेज लाइन हटवा दी जाएगी।

- मोहित यादव, एसडीओ, बिजली घर, बहू ( झज्जर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें