फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आपसी सहमति से सुलझाए 11 हजार 419 वाद

Sun, 10 Sep 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 15 हजार 640 मामले रखे गए। जिसमें 11 हजार 419 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। सेटलमेंट राशि 2 करोड़ 35 लाख 58 हजार 937 रुपए रही।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार बंसल ने बताया कि इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आपसी सहमति से लाभ उठाया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने कहा कि लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए, क्योंकि लोक अदालत में मामले का निपटारा आपसी सहमति से होता है। जिससे समय व धन की बचत होती है व आपसी सौहार्द भी बना रहता है। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों लोक अदालत में कार्यरत सभी कर्मचारियों व अधिवक्ताओं को लोक अदालत को सुचारू रूप से संचालन के लिए धन्यवाद दिया। डीएलएसए सचिव ने बताया कि लोक अदालत की निगरानी पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जज अरुण पल्ली द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में झज्जर व बहादुरगढ़ की सभी राजस्व व न्यायिक अदालतों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें