फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कारोबारी के घर से 11 लाख नकदी, जेवर चोरी

Tue, 11 Jun 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव गुभाना में चोरों ने डस्ट कारोबारी के मकान का ताला तोड़कर 11 लाख की नकदी और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। वापस लौटे तो वारदात का पता चला। परिवार बाहर गया था।
विज्ञापन

चोरी की यह वारदात गुभाना गांव निवासी उमेश के मकान पर हुई। पुलिस को दी शिकायत में उमेश ने बताया कि उसके पास दो टाटा एस गाड़ी है। जिनसे दिल्ली में डस्ट की सप्लाई का काम किया जाता है। 8 जून की शाम करीब सवा 7 बजे वह अपनी पत्नी के साथ गुरुग्राम गया था।
सुबह करीब साढ़े 9 बजे घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। इस पर उन्हें घर में चोरी का शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। कमरे का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

चैक करने पर पता चला कि घर पर रखे साढ़े 11 लाख रुपये के अलावा 5 जोड़ी कानों के बाले, तीन सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी व पैरों की पाजेब नहीं मिली। पीछे से चोर घर का ताला तोड़कर सामान चुरा ले गए हैं।पीडि़त ने बताया कि चोरों ने बड़े शतिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।बादली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें