फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पैरामिलिट्री फोर्स की 11 कंपनियां झज्जर पहुंचीं

Mon, 23 Sep 2024 06:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
22jjrp07- साल्हावास। गांवों में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस व पैरामिल्ट्री के जवान। स्त्रोत- पुलि
विज्ञापन
साल्हावास। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने के लिए झज्जर पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स फ्लैग मार्च कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता व निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न करवाना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए 11 पैरामिलिट्री की कंपनियां पहुंच चुकी हैं। जिला पुलिस तथा पैरामिलिट्री के जवानों द्वारा रविवार को नौगांवा, सासरोली, खानपुर, झाड़ली,बहु, झासंवा व मातनहेल में फ्लैग मार्च कर आम जन को निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाने का विश्वास दिलाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस के सभी अधिकारी तथा थाना प्रभारी की बैठक लेकर चुनाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने बताया कि पैरामिलिट्री व जिला पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी करके पूरी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें