फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 10. 90 लाख ठगे

Tue, 18 Jun 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर जयहिंद कॉलोनी निवासी व्यक्ति से 10 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-4 जय हिंद कालोनी निवासी राजेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि 7 दिसंबर 2023 को उसके मोबाइल पर व्हाट्सअप ग्रुप का लिंक आया। इसमें शेयर मार्केट में पैसा लगाकर अच्छा लाभ लगाने का ऑफर दे रहे थे। उसने उक्त व्हाट्सअप नंबर पर संपर्क किया। उन्होंने कंपनी का नाम इंदिरा सिक्योरिटी बताया। उसने सेबी पर चेक किया तो कंपनी रजिस्टर्ड दिखाई। इस पर उसने विश्वास कर लिया। उसके बाद उसे दूसरे ग्रुप में जाेड़ा गया। फिर उसे एक खाते पैसे डालने के लिए बोला गया। उसने 18 दिसंबर 2023 को उसने चार लाख 75 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद 22 दिसंबर को एक लाख 65 हजार रुपये डाले। इसके बाद 22 दिसंबर को 4 लाख 50 हजार रुपये डाले। उसके बाद उसने चेक करने के लिए 26 दिसंबर को ऐप के माध्यम से एक लाख रुपये निकालकर देखे तो उसके खाता में आ गए, लेकिन उसका बैंक खाता फ्रीज हो गया। बाद में उसे आभार हुआ कि अज्ञात लोगों ने उसके साथ 10 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें