फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं का योगदान सर्वोपरि

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं का योगदान सर्वोपरि है। देश के कोने कोने में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं हैं। जगह-जगह मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके लिए शासन, प्रशासन एवं सामाजिक संगठन शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए तत्पर हैं। लोकतंत्र की सुरक्षा और देश के विकास के लिए राष्ट्रहित में कार्य करने वाली सरकार बनाने के लिए एक योग्य प्रत्याशी के चयन हेतु देश के प्रत्येक नागरिक सजग हैं, लेकिन उसे मतदान के महत्व को समझाने की आवश्यकता है। उपमंडल विधिक सेवाएं समिति द्वारा भविष्य आपके हाथों में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शहर के बाल भवन स्थित महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वितीय के कार्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें उपमंडल विधिक सेवाएं समिति के सदस्य सत्येंद्र दहिया ने कहा कि मतदान प्रतिशत में नया कीर्तिमान स्थापित करने के अभियान को सफल बनाना हमारा कर्तव्य है। पैनल एडवोकेट कार्तिक कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर हमें मतदान के महत्व को समझना होगा क्योंकि हमारा वोट हमारे कल का निर्माण करता है। सुपरवाइजर सुदेश कुमारी ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सुपरवाइजर अंजू ने कहा कि हमें लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। सुपरवाइजर शकुंतला ने कहा कि 12 मई को सभी की प्राथमिकता में वोट डालने के साथ अधिकतम लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित होना चाहिए। इस अवसर पर उपमंडल विधिक सेवाएं समिति के सदस्य सत्येंद्र दहिया, पैनल एडवोकेट कार्तिक कुमार, सीडीपीओ रश्मि बाला सभी सुपरवाइजर सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें