फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें तोड़ने के विरोध में उपायुक्त से मिले दुकानदार, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के लोहारू चौक के दुकानदार ठेकेदार द्वारा अतिरिक्त जगह की मांग करने पर बुधवार को उपायुक्त से मिले। उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और समस्या के समाधान की मांग की। दुकानदारों ने उपायुक्त को बताया कि अगर और जगह अधिगृहीत की गई तो वो बेरोजगार हो जाएंगे। मंगलवार को एनएचएआई की टीम लोहारू चौक के समीप कुछ दुकानों को गिराने पहुंची थी। इसके विरोध में दुकानदार उतर आए थे। काफी देर तक दोनो पक्षों के बीच बातचीत चलती रही। इसके बाद पुलिस टीम ने लोगों को समझाया और टीम ने दो दुकानों को जेसीबी से ढहा दिया था। बुधवार को लोहारू चौक के सभी दुकानदार एकत्रित होकर उपायुक्त से मिलने पहुंचे और ज्ञापन देकर समाधान कराने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि दादरी-भिवानी मार्ग के विस्तार का कार्य चल रहा है। इसके तहत लोहारू चौक पर ओवरब्रिज बनाया जाना है। यह काम शुरू हो चुका है। इसके चलते इमारतों को तोड़ा जा रहा है। दुकानदार रामौतार, अनूप, साधू, मुंशीराम, महेंद्र, महावीर, संदीप, महा सिंह, सोनू, सतीश व अशोक ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार निशानदेही तक उन्होंने अपना सामान हटा लिया था लेकिन ठेकेदार अब दोबारा सड़क के दोनों और बीस फुट जगह और लेने की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सड़क के दोनों और बीस फुट और जगह ली जाती है तो उनकी दुकानों का वजूद ही खत्म हो जाएगा जिससे वो बेरोजगार हो जाएंगे। दुकानदारों ने जिला उपायुक्त से इस पर विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें