अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। हरियाणा पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए रोडवेज बसों की बुकिंग की गई। इस दौरान 15 बसों की एडवांस बुकिंग की गई है। यह बसें रविवार सुबह तीन और चार बजे डिपो से परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना होंगी। हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए रविवार को प्रदेश केे विभिन्न भागों में लिखित परीक्षा आयोजित होनी है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रोडवेज डिपो से बसों की बुकिंग की गई है ताकि इन उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जा सके। डिपो से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न परीक्षा कें द्रों के लिए 15 बसों की एडवांस बुकिंग की गई है। एक बस में 52 यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा रहेगी। यह बुकिंग अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, गुरूग्राम, पलवल, हिसार, कैथल, सिरसा सहित विभिन्न जिलों के लिए की गई हैं। यह बसें रविवार सुबह तीन रवाना होंगी। कुछ बसों को चार बजे रवाना किया जाएगा।