फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली प्रशासन के पानी निकासी के पुख्ता प्रबंधों की पोल: सुरेंद्र परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने खोली प्रशासन की पोल: सुरेंद्र परमार
विज्ञापन

चरखी दादरी। कांग्रेसी नेता सुरेंद्र परमार ने कहा कि बारिश से जलभराव होनेे पर शहरवासी बेहद परेशानी में है। लेकिन प्रशासन व सरकार की ओर से पानी निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं। शहर में पुराना झज्जर रोड, दिल्ली रोड, लाला लाजपतराय चौक, रोहतक फव्वारा चौक, झाडू सिंह चौक एरिया का दौरा करते हुए सुरेंद्र परमार ने कहा कि बारिश से जलभराव होने पर दुकानदार व आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी न तो नालों की सफाई करवाई गई और न ही पानी निकासी के लिए पंप सैट व जेनरेटर का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चरखी दादरी को जिला तो घोषित कर दिया लेकिन जिले के विकास के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की। इस दौरान उनके साथ महेश सैनी, रामबीर जांगड़ा व सुनील मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें