कादमा में कुश्ती दंगल 12 को
बाढड़ा।
गांव कादमा स्थित दादी सेठ माता मंदिर में 11 व 12 मार्च को धार्मिक मेला, कुश्ती दंगल व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें
रामप्रताप कादमा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। दादी सेढ मेला कमेटी एवं सहयोगी संस्था युवा कादमा क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि दादी सेढ माता की कादमा व आसपास के गांवों में विशेष पूजा होती है। 11 मार्च को मंदिर में भंडारा व 12 मार्च को कुश्ती दंगल होगा।