सीएम से लगाएंगे न्याय की गुहार
चरखी दादरी।
मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी मामले में पीड़ित आज सीएम मनोहर लाल खट्टर से न्याय की गुहार लगाएगा। बौंद कलां निवासी नरेश पहलवान ने बताया कि तीन बच्चों को मेट्रो में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी की गई है। उन्होंने बताया कि झांसे देने वाले लोग अब न तो रुपये लौटा रहे हैं और न ही नौकरी लगवाने बारे कुछ स्पष्ट जवाब दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की। प्रेस को जारी बयान में नरेश ने बताया कि बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है और उलटा उन पर दबाव बना रही है। नरेश का कहना है कि वो सूबे के मुख्यमंत्री के सामने न्याय की गुहार शनिवार को लगाएंगें।