04 पीजीआई की ओपीडी में नर्सिंग एसोसिएशन सदस्यों के साथ कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व अन्य। स्रोत: प
- फोटो : छोटी बहन कृतिका और शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर मंगलवार को पीजीआई की नर्सेस एसोसिएशन ने ओपीडी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शुभारंभ स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एचके अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया। पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एसके सिंघल व अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकारी नर्सिंग अधीक्षक सुदेश, डीएनएस हनी प्रभा, नर्सिंग एसोसिएशन के प्रधान विकास फोगाट, चेयरमैन मनोज खटाना, महासचिव राहुल वत्स, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ प्रधान वजीर सिंह व अन्य उपस्थित रहे। संवाद