फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में खुल सकते हैं 10 नए पीएमश्री स्कूल, आनलाइन मांगे आवेदन

Sat, 18 May 2024 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में पीएमश्री स्कूलों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल जिले में 7 पीएमश्री स्कूल चल रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से 10 नए पीएम श्री स्कूल जिले में खोलने के लिए सरकारी स्कूलों की सूची जारी की है। इन स्कूलों को विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करने होंगे। फिलहाल मुख्यालय की तरफ से स्कूलों की सूची जारी कर आनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन सरकारी स्कूलों की सूची जारी की गई है, उसमें पांच मातनहेल, तीन बादली और दो साल्हावास ब्लाक के सरकारी स्कूल शामिल हैं। जिन दस स्कूलों की सूची जारी की गई है, वह तीसरे चरण के तहत चयनित किए गए हैं। इससे पहले प्रथम चरण में जिले में पांच स्कूलों का चयन हुआ था। उसके बाद दूसरे चरण के तहत दो सरकारी स्कूलों का चयन किया गया था। अब दस स्कूलों की सूची जारी हुई है, जिनको आनलाइन आवेदन कर अपने-अपने स्कूलों की जानकारी भरनी होगी।
विज्ञापन


माॅडल संस्कृति स्कूल नहीं करेंगे आवेदन
स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि इस बार माॅडल संस्कृति स्कूल पीएम श्री स्कूलों के लिए आवेदन नहीं करेंगे। इसके अलावा सूची में शामिल सभी हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल आवेदन कर सकेंगे। सूची में शामिल तीन बढि़या प्राइमरी स्कूलों को आवेदन करना होगा।

पीएमश्री स्कूल संचालकों की ली बैठक
इस मामले को लेकर शुक्रवार को सूची में शामिल संबंधित स्कूलों के संचालकों की बैठक हुई। इसमें स्कूल संचालकों को आवेदन के बारे में जानकारी दी गई। फिलहाल संबंधित पोर्टल पर अपडेशन का काम जारी है और पोर्टल नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पीएमश्री स्कूल के लिए 10 स्कूलों की सूची जारी हुई है। इन सभी स्कूलों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभी जिले में 7 पीएम श्री स्कूल चल रहे हैं।
- ईश्वर मुदगिल, सहायक परियोजना संयोजक, समग्र शिक्षा अभियान, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें