फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की हत्या के मामले में किरण चौधरी को नोटिस

Fri, 16 May 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राकेश मलिक की पत्नी अनीता मलिक की याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा की जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी एवं अन्य को नोटिस जारी कर आठ अगस्त तक जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


अनीता ने याचिका में आरोप लगाया है कि उनके पति राकेश की हत्या के मामले में जांच सही नहीं हो रही है।

याचिका में कहा गया है कि आरोपी प्रभावशाली हैं। ऐसे में पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती।

निष्पक्ष जांच के लिए वह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन पुलिस सही जांच नहीं कर रही, लिहाजा जांच सीबीआई को सौंपी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें