फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने पांच नेशनल हाईवे रोके तो जरूरी सामान की हो जाएगी किल्लत

Fri, 04 Dec 2020 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अंकित चौहान, सोनीपत
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और दिल्ली के सभी रास्ते धीरे-धीरे बंद किए जा रहे हैं। वहीं सरकार के साथ वीरवार को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला है जिसका सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसानों को पता चला तो उनका गुस्सा ओर भड़क गया और सरकार पर दबाव बनाने के लिए पांच नेशनल हाईवे को बंद करने की तैयारी किसान कर रहे हैं। किसान संगठन कभी भी अन्य बचे नेशनल हाईवे को बंद कर सकते हैं, जिससे दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। 

विज्ञापन


किसान संगठनों ने जिन पांच नेशनल हाईवे को बंद करके दिल्ली की मोर्चाबंदी का एलान किया था। उनमें दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-हिसार, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-आगरा, दिल्ली-बरेली है। इन नेशनल हाईवे में दिल्ली-चंडीगढ़ अभी सिंघु बॉर्डर पर बंद है, जहां किसानों का सात किमी तक पड़ाव है तो वहां से अभी वाहन केजीपी-केएमपी पर निकाले जा रहे हैं। 

इसके अलावा दिल्ली-हिसार भी बंद है और इस तरह अभी तक केवल हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व जम्मू कश्मीर के वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लेकिन अन्य तीन नेशनल हाईवे भी पूरी तरह से बंद हो जाते हैं तो दिल्ली के साथ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू, यूपी, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड पूरी तरह से प्रभावित होंगे। इन राज्यों का सीधा आवागमन कट सकता है। 
विज्ञापन


इन राज्यों से आवागमन बंद होते ही दूध, सब्जी, फल, यूरिया, कीटनाशक, दवाई, कपड़े, जूते-चप्पल, चमड़े का सामान, ऑटो पार्ट्स, जूते, वनस्पति आदि की किल्लत दिल्ली व एनसीआर के साथ ही काफी जगह बढ़ सकती है। अभी तक केवल दूध, सब्जी व फल की किल्लत दिल्ली व एनसीआर को झेलनी पड़ रही है, लेकिन अन्य नेशनल हाईवे भी रुके तो हालात बिगड़ जाएंगे। इसकी सीधी मार आम आदमी पर पड़ेगी और उसको ही जूझना पड़ सकता है। 

दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे संख्या 44 
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर 
सब्जी, दूध, फल, खाद्य सामग्री, सूखा मेवा, दवाई, ऑक्सीजन, खाद, कागज, कपड़े

दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे संख्या 9
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान
दूध, सब्जी, खाद्य सामग्री, कृषि उपकरण, खाद, कपड़े

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे संख्या 8
हरियाणा, राजस्थान
यूरिया, कीटनाशक, कृषि उपकरण, गाडिय़ां, बाइक, वाहनों के उपकरण

दिल्ली-मथुरा-आगरा नेशनल हाईवे संख्या 2
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश
चमड़े के जूते व चप्पल समेत अन्य सामान, कपड़ा, सोयाबीन व तिलहन के साथ ही वनस्पति घी, कीटनाशक

दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली नेशनल हाईवे संख्या 24
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
सब्जी, दूध, खाद्य सामग्री जैसे मैगी, ऑटो पार्ट्स, ट्रैक्टर 

सरकार से बातचीत के बाद भी कृषि कानूनों को रद्द करने का फैसला नहीं हो सका है। हालांकि एमएसपी से छेड़छाड़ नहीं होने की बात कही जा रही है। लेकिन अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति कानून रद्द करने की बात कर रही है। अब सरकार पर दबाव बनाने के लिए समिति के फैसले के अनुसार सभी नेशनल हाईवे बंद करने पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर समिति की मीटिंग में फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन

- गुरनाम सिंह चढूनी, सदस्य अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें