फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मेडिकल करवाने के लिए रात दो बजे लाइन में लग रहे युवा

Tue, 13 Feb 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल हिसार में सीएमओ कार्यालय के बाहर लाइन में लगे युवा। 
विज्ञापन
हिसार। बिजली वितरण निगम के एएलएम, एसए, वीएलडीए और नर्सिंग पद पर चयनित हुए युवा मेडिकल बनवाने के लिए चार दिन से नागरिक अस्पताल में भटक रहे हैं। सोमवार को भी अस्पताल परिसर में युवाओं की भीड़ रही और अव्यवस्था का माहौल रहा। युवा मेडिकल बनवाने के लिए रात दो बजे से सीएमओ कार्यालय के बाहर लाइन में लग जाते हैं। देर रात तक मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया चल रही थी। 1350 के करीब चयनित हुए युवाओं के मेडिकल बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

रात को लगे लाइन में
नागरिक अस्पताल में मेडिकल बनवाने आए युवाओं ने बताया कि वे चार दिन से मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अस्पताल में भटक रहे हैं। सुबह अस्पताल में आते हैं और देर रात तक यहीं पर रुकना पड़ता है। उसके बाद भी अभी तक मेडिकल प्रमाणपत्र नहीं बने। युवाओं ने बताया कि रविवार रात को दो बजे सीएमओ कार्यालय के बाहर लाइन में लगे। पहले एक्स-रे और ईसीजी करवाने में परेशानी आई। अब सीएमओ के हस्ताक्षर करवाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की है, अगर व्यवस्था सही होती तो इतना समय नहीं लगता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें