फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 6.24 ग्राम हेरोइन के साथ युवक काबू

Sun, 12 Oct 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस की नशा निरोधक टीम ने जिंदल पार्क के पास से सिवानी निवासी योगेश को रविवार को 6.24 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा है। जांच अधिकारी इंदर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि एक युवक नशीला पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर योगेश को रोका और डीएसपी किशोरी लाल की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास एक पन्नी में रखी 6.24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में योगेश ने खुलासा किया कि वह हेरोइन आंबेडकर बस्ती निवासी एक व्यक्ति से लेकर आया था। पुलिस अब सप्लायर व उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें