फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बस यात्रियों के दो बैग चोरी करने वाला युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। टोहाना से हिसार जा रही एक निजी बस में युवक ने दो महिलाओं के बैग चोरी कर लिए, लेकिन एक महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गांव बालक निवासी आरोपी ने बस में सफर के दौरान महिलाओं के बैग चोरी किए थे। नए बस अड्डे पर उतरने के बाद महिलाओं को चोरी का पता चला। इसी बीच दुर्गा मंदिर के पास एक महिला ने आरोपी को पहचान लिया और शोर मचा दिया। राहगीर ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों बैग बरामद कर लिए, जिनमें नकदी, कपड़े और आभूषण थे। पुलिस ने आरोपी को थाने में ले जाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें