फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: झुग्गी में घुसकर युवक पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ऋषि नगर के पास झुग्गी-झौपड़ी में घुसकर तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जख्मी हालत में युवक को नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लाया गया। शहर थाना पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन युवक ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और परिवार के साथ झुग्गी-झौपड़ी में रहता है। पत्नी भी घरों में साफ-सफाई का काम करती है। हमला करने वाला एक युवक बिट्टू मेरी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता है।
शनिवार दोपहर को बिट्टू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पत्नी पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। जब इस बारे में बिट्टू से बात की तो उसने झगड़ा किया। कुछ देर बाद वह अपने दोनों साथियों के साथ झुग्गी में आया और चाकू से हमला कर दिया। उसने मेरी पीठ पर दो से तीन बार वार किए। हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजन घायल हालत में उपचार के नागरिक अस्पताल में लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें