हिसार। समाजसेवियो ने गरीब व जरूरतमंद लोगों को स्वस्थ भोजन की थाली उपलब्ध कराने की पहल की है। 23 अप्रैल हनुमान जयंती के पावन अवसर पर प्रसादम रसोई का शुभारंभ किया जा रहा है ।
समिति प्रवक्ता ने बताया कि 10 रुपये में (यह दस रुपये कीमत इसलिए रखी गई है कि खाने वाले की भी स्वाभिमान की भावना आहत न हो,) घर जैसा ,साफ सुथरा, पौष्टिक और गुणवत्ता के उच्चतम मापदंडों पर खरा उतरता भोजन हर उस व्यक्ति को मिलेगा। अगर किसी व्यक्ति के पास 10 भी नहीं है ,तो भी उसे भरपेट भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। समिति सदस्यों ने बताया कि प्रसादम सेवा सेक्टर-14 के कम्यूनिटी सेंटर के सामने पाकेट-सी के डीएसएस 169 में प्रतिदिन सुबह 11:30 से दोपहर 2:30 तक उपलब्ध रहेगी। इसमें प्रतिदिन दाल सब्जी, रोटी चावल के साथ विशेष अवसरों पर खीर व हलवा भी खिलाया जाएगा।