फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले कपड़े पहनकर किया योग, अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस को ब्लैक योगा डे किया घोषित

विज्ञापन
काले कपड़े पहनकर ब्लैक योगा डे मनाते हुए। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। शहर के स्मृति वन पार्क में सोमवार को महिलाओं ने काले कपड़े पहनकर योग किया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ब्लैक योगा डे घोषित किया। इस अवसर पर हरियाणवी रिवाज समिति की अध्यक्ष व योग शिक्षिका कांता हुड्डा ने कहा है कि पिछले 8 साल से योग के नाम पर युवा वर्ग को बरगलाया जा रहा है। शुरुआत में युवा वर्ग को प्रलोभन दिया गया कि योग में बहुत बढ़िया करियर है। युवा वर्ग ने यही सोच कर योग को एक कॅरिअर के रूप में अपनाया। इन 8 वर्षों में किसी ने 1 साल का डिप्लोमा तो किसी ने 3 साल की डिग्री की। वहीं लाखों की तादाद में क्यूसीआई पास करके बैठे हैं, अब उनका क्या होगा। ये युवा और कहां जाए। उन्होंने सरकार से अपील की है कि युवा वर्ग की तरफ ध्यान देकर खासकर योगार्थियों को रोजगार दें, ताकि इंटरनेशनल योगा डे खुशी-खुशी मनाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें