फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: यशपाल मलिक जाट समाज विरोधी बयानबाजी करने पर मांगे माफी

विज्ञापन
हिसार- जाट धर्मशाला में मीडिया से बातचीत करते धर्मपाल बडाला, अशोक बल्हारा व अन्य पदाधिकारी - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। सतरोल खाप के प्रवक्ता धर्मपाल बडाला ने कहा कि हरियाणा के जाट समाज ने जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पूर्व अध्यक्ष यशपाल मलिक को सिर आंखों पर बैठाकर सम्मान दिया। आज उसी इंसान ने समाज को बेशर्मी से गुंडे, चाकूबाज बताते हुए उनकी आतंकवादी से तुलना करने का घिनौना काम किया। जाट समाज विरोधी बयानबाजी के लिए यशपाल मलिक माफी मांगे।
विज्ञापन

जाट धर्मशाला में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व हिसार जिले की खापों के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को हुई। बडाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले 15 वर्षों में यशपाल मलिक ने अध्यक्ष के रूप में 21 बच्चों की शहादत ले ली। करीब 2200 मुकदमे समाज के युवाओं पर दर्ज हैं। खुद का देशद्रोह का मुकदमा सरकार से मिलकर खारिज करवाया। समाज के करोड़ों रुपये बर्बाद करवाए। 20 मार्च 2017 को जब जाटों का दिल्ली कूच तय था, तब 18 मार्च 2017 की रात को सरकार से कौम का सौदा किया। किसान आंदोलन के दौरान 2 अक्तूबर 2021 को नांगलोई की जाट धर्मशाला में परचा निकालकर दोबारा जाट आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया। बैठक में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक अशोक बल्हारा, मलिक खाप (सात बास) के प्रधान बलवान मलिक, रोघी खाप के प्रधान सुमेर जागलान, सचिव ज्ञान सिंह दलाल, सतरोल खाप से सतीश चेयरमैन, भ्याण खाप के प्रधान होशियर सिंह, युवा भ्याण खाप के प्रधान नरेश भ्याण व समिति के जींद जिले के अध्यक्ष कैप्टन वेदप्रकाश, दादरी से प्रधान राजकुमार, भिवानी से हाशियार सिंह जताई, जगतसिंह मिताथल, पंजाब से प्रीतपाल सिंह, उत्तर प्रदेश से बलबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें