फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में नॉन टीचिंग के पदों की लिखित परीक्षा 16 से

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में नॉन टीचिंग के पदों पर निकाली गई विभिन्न भर्तियों के लिए जीजेयू में लिखित परीक्षाएं 16 अगस्त से हैं। परीक्षाओं के लिए मंगलवार को दोपहर 2 बजे के बाद से विवि की साइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। इसको लेकर विवि की साइट पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार के आदेशों पर विवि में टीचिंग व नॉन टीचिंग की सभी भर्तियों पर रोक लगी हुई थी, लेकिन गत सप्ताह ही सरकार ने रोक का आदेश वापस लिया है, जिसके बाद विवि में नॉन टीचिंग पदों पर ये लिखित परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। परीक्षा 16, 17 व 18 अगस्त को करवाई जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया पर रोक से पहले टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर चल रही थी।
विज्ञापन



पदों के नाम परीक्षा की तारीख
1.इंर्फोमेशन साइंटिस्ट 16-8-24
2.लैब टेक्नीशियन इंस्ट्रूमेंटेशन 16-8-24
3.जूनियर प्रोग्रामर 16-8-24
4.सहायक तकनीकी अधिकारी 17-8-24
5.सहायक कार्यशाला अधीक्षक 17-8-24
6.सहायक संचालक 17-8-24
7.सहायक रजिस्ट्रार 18-8-24
9.सुरक्षा अधिकारी 18-8-24
9.क्लर्क 18-8-24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें