फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: साई में कुश्ती, एथलेटिक और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों के स्पेसिफिक टेस्ट लिए

विज्ञापन
हिसार गिरी सेंटर में बॉक्सिंग का ट्रायल देते खिलाड़ी।
विज्ञापन
हिसार। साई (स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में बुधवार को कुश्ती, एथलेटिक और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों के स्पेसिफिक टेस्ट लिए गए। जिसमें बॉक्सिंग के खिलाड़ियों की हाथ की मूवमेंट को जांचा। कुश्ती खिलड़ियों के दांव-पेच को परखा गया। शुक्रवार को फाइनल टेस्ट होगा। जिसके बाद लिस्ट बनाकर मंजूरी के लिए सोनीपत सेंटर में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

देश भर से आए 411 खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। पहले दिन मंगलवार को खिलाड़ियों की हाईट, वेट, वर्टिकल जंप, बाल थ्रो और 6 गुणा 10 मीटर की शटल रेस करवाई गई। बुधवार को इन खिलाड़ियों के स्पेसिफिक टेस्ट लिए गए। जिसमें बॉक्सिंग, कुश्ती खिलाड़ियों की फाइट कराई गई। मुक्के का दम दिखाने वाले खिलाड़ियों को उनकी टेक्निक के आधार पर चयनित किया जा रहा है। एथलेटिक में विभिन्न इवेंट करवाकर देखे गए। जिसमें दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, बाल थ्रो के ट्रायल लिए गए। अंतिम दिन खिलाड़ियों का इंटरव्यू होगा। ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसे सोनीपत मुख्यालय भेजा जाएगा। साई में ट्रायल देने के लिए एथलेटिक के 103 लड़के, बॉक्सिंग की 68 लड़कियां और 135 लड़के, कुश्ती के 85 लड़के और 20 लड़कियां ट्रायल देने पहुंची हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें