फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन पर बिजली के तार डालने का काम शुरू

Fri, 09 Feb 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी रेलवे लाइन पर बिजली की तारें डालते हुए कर्मचारी। 
विज्ञापन
हांसी। हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का काम शुरू हो गया है। रेलवे ने बिजली पोल लगाने के बाद यहां पर बिजली के ओएचई तार डालने का काम शुरू कर दिया है। स्पेशल कोच के माध्यम से ओएचई तार डाले जा रहे हैं। प्रतिदिन करीब एक से डेढ़ किलोमीटर तार डालने का काम हो रहा है।
विज्ञापन

हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन पर बिजली से संचालित ट्रेनें दौड़ेंगी। इसके लिए इस रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जा रहा है। इसके लिए काम शुरू हो गया है। प्रथम चरण में डोभ से लेकर हांसी तक बिजली के पोल लगाए गए थे। अब यहां पर बिजली के तार डालने का काम किया जा रहा है। आगामी डेढ़ से दो महीने में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। बिजली के तार डालने का काम करने से पहले यहां पर रेलवे द्वारा मंत्रोचारण से शुभारंभ किया गया। काम हांसी से शुरू किया गया। रेलवे द्वारा 69.6 किलोमीटर से काम शुरू किया गया। एक कैंप कोच के माध्यम से बिजली के तार डालने का काम शुरू किया गया। वहीं बिजली के पोल का काम सोरखी से मुढांल के बीच में कुछ काम रुका हुआ है। 15 फरवरी तक पोल लगाने का काम पूरा होगा। रेलवे लाइन का विद्युतीकरण न होने के कारण यहां पर डीजल इंजन से मालगाड़ी दौड़ रही है।
बता दें कि हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन पर अब नियमित मालगाड़ी दौड़ रही है। प्रतिदिन करीब पांच मालगाड़ी यहां से गुजरती हैं। जो मालगाड़ी भिवानी होकर जाती थीं उन्हें अब इस नए रेलवे लाइन पर भेजा जा रहा है। वहीं नए बने स्टेशनों पर नियमित स्टॉफ की नियुक्ति कर दी गई है। घोषणा के अनुसार करीब 755 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे लाइन बनी है। इस रेल मार्ग से हिसार से रोहतक के बीच 20 किमी की दूरी कम होगी। रेलवे से जुड़े जानकारों के अनुसार मार्च महीने तक यहां पर रेलगाड़ी दौड़ाई जाएगी। रेलवे द्वारा बीते दिनों दो ट्रेनों का शेड्यूल इस नए रेलवे ट्रैक के लिए जारी किया गया था। वहीं ट्रैक को विद्युतीकरण करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2011 में हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन की घोषणा हुई थी। यह रेलवे लाइन अब पूरी तरह से तैयार है। लाइन की जांच के लिए बीते वर्ष सीआरएस भी हो चुका है। घोषणा के अनुसार करीब 755 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे लाइन बनकर तैयार है। इस रेल मार्ग से हिसार से रोहतक के बीच 20 किमी की दूरी कम होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें