फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्कूल के पास शराब ठेका खोलने पर बिफरी महिलाएं

विज्ञापन
उकलाना मंडी।ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच कहासुनी होती हुई।
विज्ञापन
उकलाना मंडी। गांव बुढाखेड़ा में प्रभुवाला मार्ग पर निजी स्कूल के पास शराब ठेका खोलने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। इस दौरान महिलाओं और शराब ठेकेदार के बीच काफी बहस हुई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शराब ठेके को हटवा दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को जब पता चला कि निजी स्कूल के पास शराब ठेका खोला गया है। इसके बाद महिलाओं समेत ग्रामीण शराब ठेके के पास पहुंचे। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पता चलने पर शराब ठेकेदार मौके पर पहुंचा। इस दौरान महिलाओं और शराब ठेकेदार के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। थाना प्रभारी अशोक ने शराब ठेकेदार से कागजात दिखाने को कहा, लेकिन वह दिखा नहीं पाया। इसके बाद उन्होंने ठेकेदार को ठेका हटाने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें