फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ससुराल जाने के लिए निकली महिला बेटे के साथ लापता

Sat, 17 Oct 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
अपने बेटे के साथ अंजू। 
विज्ञापन
आदमपुर। आदमपुर रेलवे स्टेशन से विवाहिता अंजू अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ लापता हो गई। ससुराल नहीं पहुंचने पर महिला के परिजनों ने रेलवे पुलिस को शिकायत देकर तलाश करने की गुहार लगाई। गांव सदलपुर निवासी विमला ने आदमपुर रेलवे पुलिस चौकी में शिकायत दी कि 13 अक्तूबर को सुबह करीब आठ बजे अंजू के पिता उसे आदमपुर रेलवे स्टेशन छोड़कर गए थे। अंजू की ससुराल गांव बड़वा जिला भिवानी में है। अंजू के साथ उसका तीन साल का बेटा भी है। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन बंद मिला। जांच अधिकारी मीना कुमारी ने बताया कि महिला और बच्चे की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें