फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 32 लाख की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान मंगवाकर 32 लाख 1 हजार 819 रुपये की ठगी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दिल्ली के जहांगीरपुरी से आरोपी महिला मनीषा को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई गौतम ने बताया कि आदर्श नगर निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत में बताया था कि सैनिक छावनी के सामने प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। 5 अक्तूबर 2022 को एक व्यक्ति का फोन आया और उसने बताया कि वे एक फर्म चलाते हैं और ऑनलाइन कोटेशन ले लोगों को टेंडर देने का काम करते हैं। रेलवे में मैटीरियल सप्लाई का काम करते हैं। हिसार में भी रेलवे के लिए ठेका ले रखा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के वर्क्स के लेटर पेड पर एस्टीमेट सहित कोटेशन डाल दी। जिस पर सामने से मैसेज आया कि आपकी कोटेशन अप्रूवल हो गई है। शिकायतकर्ता ने अलग-अलग समय पर 32 लाख 1 हजार 819 रुपए का सामान भेजा। इसके बदले में उसे 19 लाख रुपये के 3 चेक दिए, जो बैंक में जमा करवाने उपरांत कैंसिल हो गए। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मनीषा ने अपने साथी करनाल निवासी प्रवीन के साथ मिलकर शिकायतकर्ता से ठगी की थी। आरोपी प्रवीन को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें