फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीमा प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पंजाब के लुधियाना की रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार की है। महिला ने पिछले दिनों जवाहर नगर में अस्पताल चलाने वाले डॉ. अशोक यादव के खिलाफ दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार करने का केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि दुष्कर्म का केस हनीट्रैप का मामला होने का दुष्प्रचार किया जा रहा है। उनका कहना है कि पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और मुझे धमकियां मिल रही हैं। महिला ने कहा कि पुलिस के पास होटल की सीसीटीवी फुटेज है। उसमें आरोपी दिख रहा है। पुलिस मामला सच्चा होने के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही। पीड़िता के अधिवक्ता प्रदीप सैनी का कहना है कि इस मामले में पुख्ता सबूत हैं और पुलिस ने महिला के 164 के बयान कोर्ट में करा दिए हैं। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें