फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नौकरी के बहाने फोटो स्टूडियो में बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने दुकानदार पर नौकरी दिलवाने के नाम पर फोटो स्टूडियों में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा फोटो स्टूडियो संचालक ने पीड़िता को पीटा। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने कुलदीप और प्रवीन के खिलाफ दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाना, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। मारपीट से तंग आकर करीब आठ महीने वह अपने पति से अलग एक युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही है। वह एक दुकान से सामान लाती थी, जिस कारण दुकानदार से फोन पर बात होने लगी। उसने नौकरी का झांसा दिया। आरोपी दुकानदार कुलदीप ने शनिवार दोपहर को उसे आईटीआई के पास बुलाया। इसके बाद वह उसे फोटो स्टूडियो में ले गया। वहां पर आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म किया। इसके अलावा प्रवीन ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें