हिसार। गांव पायल में लाठी-डंडों से हमला कर एक महिला की हत्या कर दी गई। वहीं, महिला के पति रमेश को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव पायल में रमेश कुमार का पड़ोस में रहने वाले अनिल कुमार फौजी के साथ कुछ दिन पहले बुग्गी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे रमेश की दोबारा से कहासुनी हो गई। इस दौरान रमेश की पत्नी 28 वर्षीय पूनम पर अनिल फौजी, उसकी पत्नी रेनू, लीलू, उसकी पत्नी गुड्डी व अन्य लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव में रमेश समेत तीन लोग घायल हो गए, उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने बताया कि अभी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। रमेश के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।