सूर्य नगर निवासी करीब 25 राधिका ने सोमवार शाम घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही सूर्य नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। पुलिस ने बताया कि राधिका अपने अपने पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी के साथ एक मकान में अलग-अलग पोर्शन में रहती थी। राधिका ने सोमवार शाम कमरे में छत पर पंखे के हुक पर कपड़े की रस्सी बनाकर फंदा लगा जान दे दी। राधिका का पति मनोज मधुबन पार्क के पास वीटा बूथ चलाता है। मृतका के दो बच्चे हैं। मामले में मृतका के पिता राजपाल ने उसके ससुरालजनों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुरालजनों की प्रताड़ना से तंग आकर ही उसकी बेटी ने ये कदम उठाया है। वहीं सूचना मिलते ही संबंधित थाना डीएसपी राजबीर सैनी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले में परिजनों के बयान दर्ज