हिसार। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सदलपुर में सोमवार शाम टंकी में डूबने से युवती की माैत हो गई। गांव निवासी मांगेराम की पुत्री प्रिंस (20) घर के पास बनी टंकी से रस्सी के सहारे पानी से भरी बाल्टी निकाल रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह टंकी में गिर गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे। इसके बाद जब वे टंकी के पास पहुंचे तो प्रिंस का पता चला। इसके बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तक तब देर हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी हरीश ने बताया कि मंगलवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। ब्यूरो