फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में एक और दर्दनाक हादसा: करंट लगने से झूलसी महिला, 11KV लाइन की चपेट में आई

Tue, 30 May 2023 08:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

तेज हवा चलने से दुकान का साइन बोर्ड टूट कर लटक गया था। बोर्ड को ठीक करते वक्त 11 हजार पावर की लाइन ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हिसार में करंट लगने से महिला की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के आजाद नगर में मंगलवार को एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। एक महिला करंट लगने से जिंदा जल गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई। लोग घटना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन





हादसा इतना  भयानक था कि लोग देख नहीं पाए। लोगों ने तुरंत प्रभाव से बिजली कर्मचारियों के पास फोन करके बिजली सप्लाई बंद करवाई। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। यह दर्दनाक हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ है। मृतक महिला मोनिका करीब 30 साल की है जो दो बेटियां है। मोनिका पति बलविंदर पटवार खाना में नौकरी करता है।

यह दर्दनाक हादसा आजाद नगर थाना के सामने हुआ है। थाने के सामने महिला की सिलाई की दुकान थी। शाम 6 बजे आए तुफान के कारण महिला के दुकान का साइन बोर्ड टूट कर लट गया। जब वह बोर्ड को ठीक करने लगी तो बिल्डिंग के साथ से गुजर रहे 11 हजार पावर की लाइन से बोर्ड के लोहे की पाइप टच हो गई।
विज्ञापन


जिसके कारण उसको करंट लग गया। करंट लगने से महिला के शरीर में आग लग गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम बुधवार हो नागरिक अस्पताल हिसार में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें