स्वर्ण पदक जीतने पर बॉक्सर विनी का हाथ उठाकर विजेता घोषित करते रेफरी।
- फोटो : Hisar
हिसार। ब्लूमिंग डेल्स स्कूल की छात्रा विनी ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में कजाकिस्तान की करीना को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता ओमान देश के जॉर्डन शहर में आयोजित की जा रही है। ब्लूमिंग डेल्स स्कूल के डायरेक्टर हिमांशु शर्मा ने बताया कि विनी बहुत ही काबिल और बेहतर खिलाड़ी है। इससे पहले भी विनी राज्य स्तरीय से लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन कर चुकी है। विनी के पिता सुनील ने बताया कि उनकी बेटी ने यह मुकाम हासिल करने के लिए बहुत कठिन परिश्रम किया है।