लाइसेंस फीस न भरने पर आबकारी विभाग की टीम ने वीरवार को कैंप चौक के पास शराब ठेके को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग की किस्त 15 मई तक जमा करानी थी। कुछ ठेकेदारों की ओर से किस्त जमा नहीं कराई गई, जिसके बाद विभाग ने नोटिस जारी किए। इन नोटिस के बाद भी पैसा जमा नहीं कराया तो आबकारी विभाग ने शराब ठेके को वीरवार सुबह सील कर दिया। बाद में किस्त भरने के बाद ठेकेदार की ओर से ठेका खोल दिया गया।