हिसार। वाहन का चालान कटने के बाद चालक यूपीआई के माध्यम से ट्रैफिक चालान का भुगतान कर सकेंगे। पहले चालान कटने पर नकद भुगतान करना पड़ता था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यातायात पुलिस ने पहली बार चालान की राशि के लिए ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करना शुरू कर दिया है। यह भुगतान पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, भीम एप के माध्यम से कर सकते हैं। इस पहल के पीछे का उद्देश्य यह है कि चालान का भुगतान करने का सबसे आसान तरीका डिजिटल भुगतान कराना है।