फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचसीएस अधिकारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Mon, 10 Jul 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक एचसीएस अधिकारी के फेसबुक अकाउंट पर उनकी पत्नी ने आपत्तिजनक फोटो व पोस्ट डाली है। महिला ने फेसबुक पर लाइव आकर अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए। महिला ने कहा कि पिछले 20 साल से मानसिक प्रताड़ना झेल रही हूं। मुझे घर परिवार, समाज का डर दिखाकर बार-बार चुप कराया जा रहा है। घर से निकालने की धमकी दी जा रही है। उनके माता-पिता भी उससे मिले हुए हैं। उन्होंने मदद की गुहार लगाई है। वहीं, अपनी प्रतिक्रिया में अधिकारी ने कहा कि उनकी पत्नी अवसादग्रस्त है।
विज्ञापन


महिला ने भावुक होते हुए अपने पति का नाम बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से हर तरह का टार्चर दिया गया है। उसके मायके में भी दबाव बना रहे हैं। हमें चुप रहने के लिए कहा जा रहा है। अधिकारी की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद यह खबर पूरे शहर में वायरल हो गई। कई व्हाट्सएप ग्रुप में खबर के बारे में जानकारी दी गई है। इस घटना की जानकारी के बाद अधिकारी ने कुछ देर के लिए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। अपनी प्रतिक्रिया में अधिकारी ने कहा कि उनकी पत्नी अवसादग्रस्त हैं। इसी के चलते उन्होंने कहीं से कुछ फोटो उठाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए। हालांकि कुछ घंटे बाद फोटो को फेसबुक से हटा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें