फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रेमिका के न मिलने पर उसके बेटे का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्राेहा। थाना अग्रोहा के अंतर्गत एक युवक ने प्रेमिका के न मिलने पर उसके बच्चे का अपहरण कर लिया। परिवार के लोगों सहित अग्राेहा पुलिस चार दिन से आरोपी सहित बच्चे की तलाश में जुटी है। थाना अग्रोहा में दी शिकायत में गांव साबरवास निवासी ताराचंद ने पुलिस को बताया कि उसका सात वर्षीय बेटा अक्षित आठ मार्च को सायं करीब सात बजे लापता हो गया।
विज्ञापन

उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। अग्रोहा थाने के जांच अधिकारी एएसआई रामजीलाल ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि गांव साबरवास निवासी संदीप बच्चे अक्षित का अपहरण करके ले गया। एएसआई ने बताया कि संदीप ताराचंद की पत्नी के साथ रिलेशनशिप में रहता था। कई दिन साथ रहने के बाद ताराचंद की पत्नी हिसार रहने लगी। इससे नाराज होकर संदीप मिलने के लिए समय मांगता रहा, लेकिन उसने समय नहीं दिया। इस पर संदीप ने प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए उसके बेटे का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि अक्षित सहित उसके दो भाई-बहन साबरवास में अपने पिता के पास रह रहे हैं। जबकि एक सबसे छोटी बच्ची हिसार में अपनी मां के पास रहती है।


दिन में बच्चे की तलाश कराता रहा आरोपी
जांच में सामने आया कि आरोपी संदीप आठ मार्च को शाम तक अक्षित के परिवार के लोगों के साथ उसकी तलाश करता रहा, लेकिन उसी दिन शाम को संदीप भी लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें