फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन साफ रहेगा मौसम, 2 मार्च को फिर बदलेगा..

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शुक्रवार आधी रात बारिश तथा ओलावृष्टि के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट रही। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री कम था। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में दिन का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। रात का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के कारण यह बदलाव आया। जिसमें कुछ जगह पर ओलावृष्टि भी रही। हिसार जिले में हांसी उपमंडल के गांवों ओले गिरे। अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 2 मार्च को मौसम बादल छाएंगे। हल्की बारिश तथा तेज हवाएं चलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें