फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: देर रात बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश, आज भी संभावना

Tue, 04 Apr 2023 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में रात को फिर से मौसम बदला। इस दौरान 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि मार्च महीने में प्रदेश में सामान्य से 176 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस माह में सामान्य बारिश 15.1 एमएम होती है, लेकिन 41.7 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। अब अप्रैल के शुरुआत में भी लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। प्री मानसून गतिविधियों के तहत हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति से हवाएं, अंधड़ चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। 2 अप्रैल को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार दिन से लेकर देर रात तक प्रदेश के हिसार, करनाल, गुरुग्राम, रोहतक, भिवानी, फरीदाबाद, झज्जर, यमुनानगर, सोनीपत, महेंद्रगढ़ व नूंह आदि जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी रहेगा। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य के बराबर ही है। मंगलवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री से लेकर 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा और यह 28.8 से 32.6 डिग्री के बीच रहा।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में हुई बारिश
हिसार-7.4 एमएम
करनाल-5.6 एमएम
रोहतक-5.2 एमएम
भिवानी-3.3 एमएम
गुरुग्राम-6.0 एमएम
नूंह-3.5 एमएम
सोनीपत-2.0 एमएम
-
प्रदेश में पिछले तीन माह में हुई बारिश
माह-सामान्य बारिश-बारिश हुई
जनवरी-14.5-11.6
फरवरी-17.4-00.0
मार्च-15.1-41.7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें