फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से दोपहर बाद बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। इस दौरान अंधड़, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। हालांकि दोपहर तक लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो जून के पहले सप्ताह तक प्री मानसून की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। उधर भारतीय मौसम विभाग ने 27 मई तक येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का मंगलवार दोपहर तक असर नजर नहीं आया। स्थिति यह रही कि कई जिलों में दिन का तापमान 45 के पार रहा। इस दौरान झज्जर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। इसके अलावा हिसार में व जींद के पांडु पिंडारा में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मगर दोपहर बाद मौसम ने करवट लेनी शुरू की और तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल घिर आए।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके कारण प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादलों ने डेरा जमा लिया है। मंगलवार को प्रदेश के हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम जिले में तेज गति से हवाएं या अंधड़ चलने के साथ-साथ हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया, जिससे आमजन को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली है। हिसार के बालसमंद में 4.5 व गुरुग्राम में 5.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इस माह के अंत और जून महीने के प्रथम सप्ताह तक प्री मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है। इससे आने वाले 10-15 दिनों के लिए लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी। इस दौरान तेज गति से अंधड़ चलने, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें