फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बिना बारिश के दिल्ली रोड पर जलभराव, वाहन चालकों को हुई परेशानी

Tue, 18 Jul 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के दिल्ली रोड पर सोमवार काे बिना बारिश के ही जलभराव हो गया। इस कारण से रोड से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी कई बार यह स्थिति पैदा हुई है, लेकिन संबंधित विभाग इसे लेकर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कई फैक्टरी संचालक दिल्ली रोड बरसाती नाले में फैक्टरियाें का गंदा पानी डालते हैं। यह पानी इतनी भारी मात्रा में डाला जाता है कि नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं और यह पानी रोड पर भर जाता है। सोमवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ। हालांकि करीब दो माह पहले ही जनस्वास्थ्य विभाग ने नाले में बारिश के अलावा आने वाले पानी को लेकर जांच अभियान चलाया था। इस दौरान सामने आया था कि कुछ फैक्टरी संचालकों ने इस नाले में कनेक्शन किए हुए हैं। उक्त फैक्टरी संचालक ही फैक्टरियों से निकलने वाली पानी को इस नाले में डाल रहे हैं। मगर अधिकारियों ने न तो ये कनेक्शन कटवाए और न ही इन फैक्टरी संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई की। यही कारण है कि इन फैक्टरी संचालकों ने अब फिर से नाले में गंदा पानी डालना शुरू कर दिया है।
बरसाती नाले में फैक्टरियों का पानी डालना गैर कानूनी
नियमानुसार बरसाती नाले में सिर्फ बारिश का पानी ही डाला जा सकता है। अगर फैक्टरी संचालक इस नाले में अपनी फैक्टरियों के लिए इस्तेमाल में ला रहे हैं तो यह पूरी तरह से गैर कानूनी है। इस पर उक्त फैक्टरी संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन


यह नाला किसके लिए बनाया गया था, इसकी हमें जानकारी नहीं है। यहां पहले फैक्टरियों के लिए भी एक नाला था। हम इस मामले में फैक्टरी संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

-गिरिश, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

कुछ फैक्टरी वाले इसमें गंदा पानी डाल रहे हैं। मगर संबंधित विभाग इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जो सरासर गलत है।
- कैप्टन नरेंद्र शर्मा, मनोनीत पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें