फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजली की बस्तियों में बारिश से जलभराव, ग्रामीणों ने लगाई जलभराव से निजात की गुहार

विज्ञापन
बरवाला।गांव राजली में घर में घुसे बरसाती पानी को निकालती महिला।
विज्ञापन
बरवाला। गांव राजली में राजली से पंघाल मार्ग की तरफ बड़े क्षेत्र में बारिश के चलते जलभराव हो गया है। बरसाती पानी की निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला उपायुक्त, एसडीएम बरवाला व बीडीपीओ बरवाला को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजा है जिसमें कहा गया है कि गांव की बस्ती गंदे पानी का जोहड़ बन चुकी है। यह इलाका लगातार 10-12 वर्षों से बारिश के सीजन में जलमग्न हो जाता है। इस क्षेत्र के मकानों में दरारें आने के कारण ये मकान गिरने की हालत में हो जाते हैं। कुछ लोग अपने मकान छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट कर जाते हैं। अधिकतर मकानों में हर वर्ष नुकसान अवश्य होता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बस्ती के बरसाती पानी व बीमारियों से भरे हुए दूषित पानी की निकासी का जल्द स्थायी समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें