फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ से बनेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, अब 9 की बजाए 15 एमएलडी पानी हो सकेगा फिल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड के जलघर में (डब्ल्यूटीपी) वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। इसको लेकर टेंडर हो चुका है। पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्लांट को लेकर इसी माह काम शुरू हो जाएगा। प्लांट बनने के बाद 15 एमएलडी( मिलियन लीटर पर डे) पानी फिल्टर हो सकेगा। फिलहाल जलघर में 9 एमएलडी का प्लांट बना हुआ है।
विज्ञापन

बता दें, कि यहां बना प्लांट वर्ष 1976 का बना हुआ है। मगर काफी पुराना होने के कारण इसमें कई जगह से लीकेज हो चुकी है। ऐसे में इसकी मरम्मत नहीं हो सकती है। नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनने के बाद पुराने प्लांट को बंद कर दिया जाएगा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नहर से आने वाले पानी को फिल्टर किया जाता है। इसमें 10 से 12 घंटे का समय लगता है।
पेड़ बन रहे बाधा, काटने के लिए वन विभाग को लिखा पत्र
कैमरी रोड स्थित जलघर में जहां वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है, वहां पर 10-12 पेड़ इस काम में बाधा बने हुए हैं। इन पेड़ों को कटवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने वन विभाग को पत्र लिखा। उसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने यहां निरीक्षण भी किया था। वहीं जेई निशांत के अनुसार दो से तीन दिन में पेड़ काटने का काम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

35 से 40 कॉलोनी में कैमरी रोड जलघर से जा रही पानी की सप्लाई
कैमरी रोड जलघर से रोजाना 35 से 40 कॉलोनियों में पानी की सप्लाई होती है। इनमें जवाहर नगर, पटेल नगर, लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी, नहर कॉलोनी, पंचायत भवन, गवर्नमेंट कॉलेज कॉलोनी, महेश नगर पार्ट-2, प्रशासनिक अधिकारियों की कॉलोनी, कैमरी रोड, लक्ष्मी विहार, उमेद विहार, अमरदीप कॉलोनी, गीता कॉलोनी, श्याम विहार, माल कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में पानी की सप्लाई आ रही है। इन सभी कॉलोनियों की आबादी करीब 80 हजार है। वहीं रोजाना जलघर से 1 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन

नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने को लेकर टेंडर हो चुका है। इस महीने में काम शुरू हो जाएगा। काम पूरा होने में 5 से 6 महीने का समय लगेगा।
- कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें