फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 25 करोड़ की लागत से हांसी में बनेगा वाटर टैंक, जनता को पेयजल समस्या से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हांसी शहर की जनता को पीने के पानी की समस्या से जल्दी ही छुटकारा मिल जाएगा। लालपुरा रोड बने जलघर में एक और नए वाटर टैंक बनाने की मंजूरी मिली गई है। यह वाटर टैंक 25 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। जिसको लेकर पब्लिक हेल्थ विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर एक मई को खुलेगा। वर्क ऑर्डर मिलने के बाद 18 महीन में कार्य पूरा करना होगा। इसके निर्माण से हर घर को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा। इस वाटर वर्क्स के अलावा गांव ढाणीपाल में 298.97 लाख रुपये की लागत से नया वाटर वर्क्स तथा बाड़ा सुलेमान और धर्मपुरा के जलघर के लिए 321.63 लाख रुपये की भी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

हांसी में पानी की इतनी लागत

हांसी शहर में प्रतिदिन 6 एमएलडी यानी 60 लाख लीटर पानी की खपत है। शहर के नए जलघर में 392 एमएलडी पानी स्टोर होता है। वहीं पुराने जलघर के चारों टैंकों में 250 एमएलडी पानी स्टोर होता है। गर्मी के मौसम में लागत बढ़ जाती है। एक और वाटर टैंक बनने से शहर की जनता को पानी की किल्लत नहीं रहेगी।
नहर में पानी चलने का शेड्यूल गड़बड़ाते ही शहर में भी पानी का सिस्टम बिगड़ जाता है। पब्लिक हेल्थ विभाग नहरी पानी पर ही आधारित है। पेटवाड़ नहर में कभी 25 दिन में पानी को छोड़ने का शेड्यूल बनता है तो कभी 42 दिन में पानी आता। नहर में पानी लेट होने के चलते शहर में विभाग राशनिंग शुरू कर देता है जिस कारण जलसंकट गहरा जाता है।
विज्ञापन


वर्जन

हर घर में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाना हमारा मकसद है। सरकार की भी नीति है कि हर घर को स्वच्छ पेयजल मिले। जब शहर में एक और नया वॉटर टैंक बनकर तैयार होगा तो शहर में पानी की किल्लत नही रहेगी। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी वाटर टैंक बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- विनोद भयाना, विधायक हांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें