फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालसमंद ब्रांच में पहुंचा पानी, आज से टैंकों को भरा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बालसमंद ब्रांच में वीरवार शाम को पानी पहुंच चुका है। शुक्रवार दोपहर तक महाबीर कॉलोनी, सातरोड़ खास और स्काड़ा जलघर में पानी पहुंच जाएगा। वहीं आजाद नगर और कैमरी रोड जलघर में आज शाम तक पानी आ जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरवासियों को शनिवार से पानी की पूरी सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कंवरपाल का कहना है कि आज पानी आ जाएगा। पानी आने के साथ ही टैंकों को भरने का काम शुरू होगा। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के पास वीरवार को कई एरिया में सप्लाई नहीं पहुंचने की शिकायतें भी आई। इस दौरान विभाग ने वहां पानी के टैंकर भिजवाए।
जनस्वास्थ्य विभाग का दावा: अब तक भिजवा चुके 565 पानी के टैंकर
13 अप्रैल से नहरबंदी होने के साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी सप्लाई में कटौती कर दी थी। कई एरिया में तो एक समय भी सप्लाई नहीं पहुंची तो विभाग के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों के पास फोन घनघनाने लगे। उसके बाद विभाग की ओर से पानी के टैंकर भिजवाए गए। जनस्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि वह अब तक शहर में 565 टैंकर भिजवा चुके हैं।
विज्ञापन

सफाई के नाम पर नहरबंदी, हालत जस के तस
हिसार संघर्ष समिति ने सफाई के नाम पर बंद की गई नहरों में कोई साफ सफाई न होने पर कड़ी आपत्ति जताई है। समिति के अध्यक्ष एवं इनेलो नेता जितेंद्र श्योराण ने वीरवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर नहर पुलों का जायजा लिया और पुल के नीचे फैली गंदगी व बदबू मार रहे पानी पर कड़ा रोष जताया। श्योराण ने कहा कि नहर में साफ सफाई के लिए नहर बंद की हुई थी। इससे शहरवासियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। मगर शहरवासियों को लग रहा था कि नहर की सफाई होने के बाद उन्हें शुद्ध पेयजल मिलेगा, लेकिन विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि नहर सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। अधिकांश नहर पुलों के नीचे गंदगी जमा है। इनमें पानी आने बाद बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग कि इस तरह की लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाया जाए, ताकि भविष्य में लोगों के स्वास्थ्य व भावनाओं के साथ खिलवाड़ न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें