फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- महावीर स्टेडियम में भरा पानी, सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा बोले: अगले महीने अग्निवीर भर्ती, मेहनत हो जाएगी खराब

विज्ञापन
महावीर स्टेडियम में भरा बारिश का पानी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। महाबीर स्टेडियम में बारिश का पानी भरने से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की प्रैक्टिस बाधित हो रही है। शुक्रवार सुबह सैकड़ों युवा स्टेडियम के बाहर एकत्रित हुए और भारत माता के जयकारे लगाते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार हरकेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया। युवाओं ने कहा कि 20 दिन बाद अग्निवीर की भर्ती है, लेकिन स्टेडियम में जलभराव से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। इस पर तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि दो घंटे में स्टेडियम से पानी निकल जाएगा, मगर शाम तक भी पानी नहीं निकाला गया।
विज्ञापन

युवा कर्ण, लवप्रीत, मोहित, नसीब, अजय, प्रवीण ने बताया कि 12 अगस्त से सेना में अग्निवीर की भर्ती शुरू हो रही है। मगर स्टेडियम में दो दिन से पानी भरा हुआ है। हमारी प्रैक्टिस बाधित हो रही है। सड़क पर प्रैक्टिस करेंगे तो हादसे का डर है।
उधर, खिलाड़ियों का अभ्यास भी प्रभावित
स्टेडियम के एथलेटिक और बास्केटबाल ग्राउंड में काफी पानी भरा हुआ है। पिछले दो दिन से खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रहा है। कई बार खिलाड़ी भी खेल विभाग के अधिकारियों से बारिश पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग कर चुके है। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि खेल विभाग आज तक स्टेडियम से पानी निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं कर पाया है। इसी कारण थोड़ी सी बारिश में स्टेडियम पानी से लबालब हो जाता है। खिलाड़ियों की कई दिनों तक प्रैक्टिस बाधित होती है।
विज्ञापन

स्टेडियम में पानी भरने से प्रैक्टिस बाधित हो रही है। थोड़ी सी बारिश में यहां पानी भर जाता है। कई दिनों तक अभ्यास नहीं कर पाते हैं। हमारी मांग है कि स्टेडियम से जल्द से जल्द पानी निकलवाया जाए।
- अमन, मीरपुर निवासी, युवा
पिछले दो साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा हूं। अगस्त में अग्निवीर की भर्ती होगी। मगर स्टेडियम से पानी निकालने के कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में हम कहां पर दौड़ लगाएं। पानी निकासी की व्यवस्था की जाए।
- मंदीप सांगवान, कैमरी निवासी, युवा
हमारे पास स्टेडियम से पानी निकालने के कोई साधन नहीं है। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को पानी निकलवाने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। जो भी खर्चा होगा, खेल विभाग की ओर से दिया जाएगा। मैं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहा हूं। जल्द पानी निकलवाया जाएगा। - जगबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें