फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर से मतदान की प्रक्रिया शुरू, 20 व 21 मई को भी जारी रहेगा अभियान

विज्ञापन
 ढाणी गुजरान गांव में बुजुर्ग महिला मतदाता घर से मतदान करते हुए।
विज्ञापन
हांसी। फॉर्म 12-डी भरकर घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान कराने की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई। चुनाव आयोग के नियमानुसार जिले में सोमवार व मंगलवार को भी मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

हांसी विधानसभा क्षेत्र में दो पोलिंग पार्टियों द्वारा मतदान करवाया जा रहा है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी मोहित महराणा ने बताया कि अभियान के पहले दिन हांसी विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।
विधानसभा क्षेत्र में कुल 105 मतदाताओं ने बीएलओ के जरिये आवेदन करते हुए घर से मतदान का विकल्प चुना है, जिनमें से रविवार को अभियान के पहले दिन 60 प्रतिशत मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट पेपर के जरिये अपना मतदान किया। मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हुई और सायं 6 बजे तक जारी रही। निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों में पीठासीन अधिकारी प्रथम, द्वितीय व एक माइक्रो ऑब्जर्वर को शामिल किया गया है। इसके अलावा वीडियोग्राफर-फोटोग्राफर व पुलिस कर्मचारियों व संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी भी पोलिंग पार्टियों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने दोनों पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए हैं कि मतदाता के घर जाने से पहले पोलिंग पार्टियां या बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं से दूरभाष पर अवश्य संपर्क करें, ताकि मतदाता घर पर ही मौजूद हो सके। हालांकि, अभियान शुरू करने से एक दिन पहले ही उपमंडल प्रशासन की ओर से सभी 105 मतदाताओं से दूरभाष के जरिये इस संबंध में अवगत भी करवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि हांसी विधानसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की कमीशनिंग का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें